अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक चालक का पैर टूटा

कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर राधानगर हाट के समीप सोमवार को अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक चालक जख्मी हो गया.
कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर राधानगर हाट के समीप सोमवार को अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक चालक जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक के दाहिने पैर के जांघ की हड्डी टूट गयी है. दुर्घटना में भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत हिरणा गांव निवासी ठाकुर यादव के 18 वर्षीय जख्मी पुत्र सह बाइक चालक अर्जुन यादव को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक डॉ अमित महाजन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. जख्मी युवक अर्जुन यादव राधानगर बाजार से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था. तभी राधानगर हाट के समीप सामने से आ रही ऑटो से बाइक की सीधी टक्कर हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










