सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल, भागलपुर रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल, भागलपुर रेफर

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल, भागलपुर रेफर

विज्ञापन

अमरपुर. जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सगुनी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. परिजनों की मदद से जख्मी चालक धीरज कुमार को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी के परिजन सोनु कुमार ने बताया कि धीरज शादी की खरीदारी करने बाइक से अमरपुर बाजार जा रहा था. तभी सगुनी गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. जिससे बाइक चालक जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन