टोटो की टक्कर से बाइक चालक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
टोटो की टक्कर से बाइक चालक जख्मी

टोटो की टक्कर से बाइक चालक जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के चतुर्वेदी-कसबा मुख्य मार्ग पर कोठिया मोड़ के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से एक बाइक चालक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी चालक को उपचार के लिए निजी क्लिनिक लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा जख्मी झारखंड के गोड्डा जिला अन्तर्गत बंदनवार गांव निवासी संजीत कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया. जख्मी बाइक चालक ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है. कंपनी के कार्य से ही वह गुरुवार को अपनी बाइक से कसबा जा रहा था, तभी कोठिया मोड़ के समीप सामने से आ रही ई रिक्शा वाहन ने अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन