Kal ka Mausam : यूपी के अलावा इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा, चलेगी शीतलहर, आ गया अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Dec 2025 2:26 PM

विज्ञापन

कोहरे और शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मध्य भारत और उसके आसपास के पूर्वी व उत्तर प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में 14 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 12 से 14 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है. 12 दिसंबर को यूपी में बहुत घना कोहरा पड़ सकता है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम के अलावा त्रिपुरा, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 12 से 16 दिसंबर तक सुबह घना कोहरा रहेगा. असम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में 12 से 14 दिसंबर तक, ओडिशा में 12–13 दिसंबर को और पंजाब में 13–16 दिसंबर के दौरान घना कोहरा छाने की संभावना है.

इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं

विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. वहीं मध्य भारत में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है. देश के बाकी हिस्सों में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 288 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. आईएमडी ने आज को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने जबकि शुक्रवार और शनिवार को हल्की से हल्का धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 1.0 डिग्री कम है.

यह भी पढ़ें : Bihar Weather: पछुआ हवा कमजोर, दो दिनों की मौसमी राहत, बिहार के 13 जिलों में बढ़े तापमान

कश्मीर के तापमान में गिरावट

कश्मीर के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट के कारण लोगों को रात के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. कई हिस्सों में हल्की धुंध छाई रही. मौसम विभाग ने कहा कि 12 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि 13 से 15 दिसंबर के बीच उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है.

पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य से नीचे

पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा. दोनों ही पड़ोसी राज्यों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फरीदकोट पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

महाराष्ट्र का मौसम

महाराष्ट्र में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola