टोटो के टक्कर से बाइक सवार हुआ जख्मी

टोटो के टक्कर से बाइक सवार हुआ जख्मी
बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधारी गांव के समीप टोटो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार खेसर निवासी सूरज कुमार बाइक से बांका आ रहा था. इसी क्रम में दुधारी गांव के समीप एक टोटो ने उनके बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें वे बाइक लेकर गिर गया और जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या. बांका. सदर थाना क्षेत्र के दाेमुहान गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतक युवक दोमुहान गांव निवासी स्व नरेश चौधरी के पुत्र सोनू कुमार है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया. मृतक परिजनों के द्वारा दिये गये आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में भी मातम का माहौल है. पोक्सो एक्ट मामले में युवक गिरफ्तार. बांका. सदर पुलिस ने चक्काडीह गांव से पोक्सो एक्ट मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव निवासी राहुल यादव पर थाना में पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज है. प्राथमिकी के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है. मारपीट करने वाले दंपति गिरफ्तार. बांका. सदर थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव से पुलिस ने बच्चे के साथ मारपीट करने वाले एक दंपति को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव में बच्चों के विवाद में भिखारी दास व बुधनी देवी ने एक बच्चे के साथ मारपीट किया. जिसमें बच्चा जख्मी हो गया. मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे मामले की जांच की जा रही है. विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार. बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने दर्दमारा चेक पोस्ट पर शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि दर्दमारा चेक पोस्ट पर अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान शंभुगंज श्यामपुर ढाका निवासी प्रिंस कुमार को 06.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




