अज्ञात वाहन के धक्का से बाइक सवार हुआ जख्मी

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्का से बाइक सवार हुआ जख्मी

अज्ञात वाहन के धक्का से बाइक सवार हुआ जख्मी

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेलीमोड़ रेलवे ओवर ब्रीज के समीप अज्ञात वाहन के धक्का से एक बाइक सवार युवक गिरकर जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि छत्रपाल गांव निवासी दिलीप कुमार यादव बाइक से किसी काम के लिए कटेलीमोड़ की ओर जा रहा था. इसी बीच रेलवे ब्रीज के समीप एक चार चक्का अज्ञात वाहन ने उक्त युवक के बाइक में धक्का मारते हुए तेजी से भाग निकला. वहीं बाइक सवार को सड़क पर जख्मी हालत में गिरा देखकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव व अन्य लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया. उधर घटना की सूचना पर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन