अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार हुआ जख्मी

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार हुआ जख्मी

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार हुआ जख्मी

विज्ञापन

बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित कटेली मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार उल्ही गांव निवासी रविंद्र कुमार बाइक से बांका आ रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी. जिसमें वे गिरकर जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया. दो पुत्री व एक पुत्र को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला. मामला दर्ज बांका. सदर थाना क्षेत्र के रैनिया गांव से एक महिला ने दो पुत्री व एक पुत्र को अपने साथ लेकर प्रेमी के संग फरार हो गया. इसको लेकर रैनिया गांव निवासी महिला के पति सुनील सिंह ने सदर थाना मे लिखित आवेदन देकर कहा है कि मेरी पत्नी जुली देवी बांका बैंक से पैसा निकालने का बात कहते हुए घर से निकला और देर शाम तक वापस नहीं लौटा. जबकि अपने साथ 6 वर्षीय पुत्र के अलावे 8 व 10 वर्षीय पुत्री को भी लेकर चली गयी है. महिला के पति सहित अन्य परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद सदर थाना में लिखित आवेदन देकर रजौन नवादा निवासी मनोज राम के विरुद्ध पत्नी व पुत्र-पुत्री को साथ में भगाकर ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दिये गये आवेदन को लेकर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन