अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

बांका-लकड़ीकोला मुख्य मार्ग में हादसा

विज्ञापन

बांका.

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-लकड़ीकोला मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी को गया. बताया जा रहा है कि ककवारा निवासी रंजीत मिश्रा उर्फ कैलाश मिश्रा अपने दोस्त मजलिसपुर निवासी किशन यादव के साथ एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार रात किसी पार्टी में गये थे. जहां से लौटने के दौरान उक्त मार्ग में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया व फरार हो गया. इसमें ककवारा निवासी रंजीत मिश्रा उर्फ कैलाश मिश्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद राहगीरों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को देते हुए दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. उधर सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद रंजीत मिश्रा उर्फ कैलाश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से जख्मी मजलिसपुर निवासी किशन यादव का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया.

बोले सदर थानाध्यक्ष

सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अमित मिश्रा के आवेदन पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं घटना के बाद मृतक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में भी मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन