शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने गुरुवार को बाइक सवार शराब तस्कर को 6.75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
बांका/रजौन. नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने गुरुवार को बाइक सवार शराब तस्कर को 6.75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से शराब की खेप लायी जा रही है. सूचना पर पुलिस सजग हुई और थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मोड़ से आलोक कुमार पिता मनोज यादव, ऋषि कुमार पिता रामविलास पासवान दोनों ग्राम रणग्राम थाना तारापुर जिला मुंगेर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने जब तलाशी ली तो विभिन्न ब्रांड की कुल 6.75 लीटर शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि अवैध शराब की छापेमारी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




