बेलारी के चैती दुर्गा मंदिर में हुई गंगा महाआरती

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के बाबा केदारनाथ मठ बेलारी गांव परिसर में स्थापित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को गंगा महाआरती का आयोजन किया गया
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के बाबा केदारनाथ मठ बेलारी गांव परिसर में स्थापित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. इसमें अजगैबीनाथ धाम से आए पंडितों ने बनारस के तर्ज पर महाआरती की. पंडितों के या देवी सर्वभूतेषु के मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय बना रहा. अध्यक्ष सोनू झा ने बताया कि गंगा महाआरती अध्यात्मिक शुद्धता प्रदान करती है. गंगा सहित अन्य नदियों की शुद्धता, धर्म अध्यात्म को बढ़ाने का एक सरल तरीका हैं. आमलोगों के अंदर भी भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता हैं. आयोजन में मुख्य रूप से पुजारी रंजीत ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे. समिति सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार से दो दिवसीय दंगल अखाड़े का आयोजन होगा. जिसमें बिहार के अलावा यूपी, हरियाणा इत्यादि आठ राज्यों के पुरुष महिला पहलवान जोर आजमाइश करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










