रणगांव में जलजमाव की सूचना पर पहुंचे बीडीओ, मिला आश्वासन

रणगांव-पंजवारा मुख्य मार्ग के रणगांव गांव में पिछले कई हफ्तों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है
धोरैया. रणगांव-पंजवारा मुख्य मार्ग के रणगांव गांव में पिछले कई हफ्तों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के समीप हनुमान जी का मंदिर है. श्रद्धालुओं को पूजा करने में भी काफी समस्या आ रही है. नाली का पानी बहुत दुर्गंध कर रहा है. आस पास के टोले मे बीमारी महामारी फैलने का खतरा काफी ज्यादा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बीडीओ अरविंद कुमार को सूचना दी. इसपर प्रभारी सीओ सह धोरैया बीडीओ अरविंद कुमार ने गुरुवार को रनगांव पहुंच कर स्थल का जायजा लिया, जहां वास्तव में अतिक्रमण की समस्या है, इस वजह से गंदगी है. प्रभारी सीओ ने बताया कि सड़क की भूमि पर अतिक्रमण वाद की कारवाई चल रही है. नियम पूर्वक त्वरित कार्रवाई की जायेगी, ताकि स्थाई समाधान हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




