ePaper

शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक ऑनर गिरफ्तार

Updated at : 11 Oct 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक ऑनर गिरफ्तार

पंजवारा पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि विगत अगस्त माह में बाइक सवार एक युवक को 42 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. उक्त मामले में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत पकड़े गये युवक व शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक के ऑनर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. केस दर्ज किए जाने के बाद से बाइक ऑनर फरार चल रहा था. जिसे शनिवार को पंजवारा चेक पोस्ट से गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी पूरण घौर के तौर पर हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन