बिहार में अनोखी शादी: दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, गांव वालों ने कराई शादी

Updated:
विज्ञापन

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर

Bihar News: बांका के शंभुगंज में सामाजिक परंपराओं को तोड़ती एक अनोखी शादी हुई. लड़की खुद बारात लेकर प्रेमी के घर पहुंची. ग्रामीणों की पहल पर दोनों की विधिवत शादी कराई गई.

विज्ञापन

Bihar News: बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड के विरनौधा गांव में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां सामाजिक परंपराओं को तोड़ते हुए लड़की खुद बारात लेकर लड़के के घर पहुंची. यह अनोखी प्रेम कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘प्रेम कहानी’ जो बनी शादी की वजह

विरनौधा गांव के शिवम कुमार और भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के इंग्लिश खानपुर गांव की रानी कुमारी के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था. दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे. इसको लेकर दोनों परिवारों में कई बार बातचीत भी हुई. शादी तय करने की कोशिश हुई, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी.

परिवार की असहमति से टूटा रिश्ता

पारिवारिक मतभेद के कारण रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया. दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बन गई. बताया जाता है कि पहले शिवम कुमार पर शादी के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन परिवार की रजामंदी नहीं मिल पाई.

दुल्हन का साहसिक फैसला

जब हालात नहीं बदले, तो रानी कुमारी ने खुद बड़ा फैसला लिया. उसने हाथों में मेंहदी रचाई और बारात लेकर सीधे अपने प्रेमी के घर विरनौधा गांव पहुंच गई. अचानक दुल्हन के इस कदम से गांव में हलचल मच गई. लोग हैरान रह गए.

ग्रामीणों की पहल से बनी बात

मामले की जानकारी मिलते ही गांव के बुजुर्ग और ग्रामीण एकजुट हुए. दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई गई. समझाइश के बाद आपसी सहमति बनी. इसके बाद शिवम कुमार के घर पर ही शादी कराने का निर्णय लिया गया.

घर पर ही हुई विधिवत शादी

ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों की शादी संपन्न कराई गई. शादी के बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली. इस अनोखी शादी की चर्चा आसपास के गांवों तक फैल गई है. लोग इसे प्रेम और समझदारी की जीत बता रहे हैं. कई लोग इसे सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने वाला कदम मान रहे हैं. फिलहाल नवविवाहित जोड़ा अपने नए जीवन की खुशहाल शुरुआत कर रहा है.

Also Read: बिहार बनेगा पूर्वी भारत का टेक्नोलॉजी हब, 2 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार, नीतीश कैबिनेट ने दी मंजूरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन