ePaper

Bihar: बांका में बीच हाईवे पर धू-धू कर जली कार, अंदर तीन लोग थे सवार

Updated at : 30 May 2025 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Bihar (सांकेतिक)

Bihar: बांका जिले में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब चलती कार में अचानक आग लग गई. हाईवे पर दौड़ रही कार से धुआं निकलते ही तीनों यात्री सतर्क हुए और कूदकर जान बचाई. पूरी कार कुछ मिनटों में जलकर राख हो गई.

विज्ञापन

Bihar: बिहार के बांका ज़िले के धोरैया थाना क्षेत्र में एक ऐसा मंजर दिखा जिसने राहगीरों की सांसें थाम दीं. घोघा-पंजवारा स्टेट हाईवे पर बेलडीहा और अहिरो गांव के बीच तेज़ रफ्तार से दौड़ती एक कार अचानक शोलों की गिरफ्त में आ गई. कार में बैठे तीन युवकों ने फुर्ती दिखाई और वक्त रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली.

एसी बंद होते ही अंदर से उठने लगा धुआं

घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब भागलपुर के बूढ़ानाथ चौक निवासी अमित कुमार अपनी निजी कार से दो दोस्तों के साथ झारखंड के गोड्डा जा रहे थे. तेज धूप और गर्मी के बीच कार का एसी अचानक बंद हो गया. कुछ ही पलों में डैशबोर्ड के पास से धुआं निकलना शुरू हुआ. स्थिति को भांपते हुए युवकों ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और पीछे का गेट खोलकर कूद पड़े.

देखते ही देखते जल गई पूरी कार, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

कार से बाहर निकलते ही तेज़ आवाज के साथ उसमें आग भड़क उठी. कुछ ही मिनटों में वाहन जलती लपटों में तब्दील हो गया. ग्रामीणों ने स्थिति को भांपकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी. करीब 20 मिनट में अग्निशमन की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.

शॉर्ट सर्किट की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया केस

सूत्रों के मुताबिक आग एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट से लगी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की तकनीकी जांच शुरू हो गई है. गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई, वरना हादसा जानलेवा साबित हो सकता था.

Also Read: बिहार दौरे पर PM मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला भागलपुर से गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस, ट्रैफिक भी किया डायवर्ट

घटना के वक्त हाईवे पर आवाजाही जारी थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट किया ताकि और कोई हादसा न हो. कई लोगों ने पानी और बाल्टी लेकर आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग बहुत तेज थी.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन