बिहार दिवस आज, होंगे कई कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
बिहार दिवस आज, होंगे कई कार्यक्रम

बिहार दिवस पर आज जिला मुख्यालय के आरएमके ग्राउंड पर कई कार्यक्रम का आयोजन होगा.

विज्ञापन

बांका. बिहार दिवस पर आज जिला मुख्यालय के आरएमके ग्राउंड पर कई कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें डीएम अंशुल कुमार, एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा शिरकत करेंगे. यहां विभिन्न सरकारी विभागों के 15 स्टॉल लगाये जायेंगे. इसके अलावा कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ जिलेवासियों को दिया जायेगा. बिहार दिवस को लेकर जिला मुख्यालय को बेहतर ढंग से सजाया गया है. सरकारी भवन, समाहरणालय, सरकारी विद्यालय व स्मारक स्थल को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया है. वहीं मुख्य कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी बीते दिन ही पूरी कर ली गयी है. बिहार दिवस पर आरएमके परिसर नवनिर्मित जिला पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन