निमंत्रण से लौट रहे साला-बहनोई की सड़क हादसे में मौत, बांका में अज्ञात वाहन की टक्कर से नहर में गिरे दोनों
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Feb 2026 5:02 PM
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
Bihar Accident News: बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में साला-बहनोई की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद दोनों बाइक समेत 10 फीट गहरी नहर में जा गिरे. मौके पर ही दोनों की जान चली गई. जिससे गांव में मातम पसर गया.
Bihar Accident News: बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेलीयाकुमरी पंचायत के सुराही और वीरना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. दोनों रिश्ते में साला-बहनोई थे. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी नहर है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग सीधे नहर में जा गिरे. बाइक भी उनके साथ ही पानी में गिर गई. गहराई अधिक होने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान सुरा गांव निवासी विलास यादव उर्फ बुंदेली यादव पिता- सुशील यादव और बदला गांव निवासी त्रिवेणी यादव पिता- टहलू यादव के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार दोनों आपस में साला और बहनोई थे.
रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में गए थे साला-बहनोई
जानकारी के मुताबिक दोनों बुधवार की शाम अम्माटाड गांव एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में गए थे. गुरुवार सुबह वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सुराही-वीरना के बीच यह हादसा हो गया.
घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए. आसपास के गांवों के लोग भी जुट गए. नहर किनारे भीड़ लग गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को निकाला गया बाहर
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ पहुंची. ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला गया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया. सहायक थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का लग रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
उधर, हादसे के बाद दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है.
Also Read: ‘छाती में 9mm की बाती डाल देंगे…’, बिहार में BJP नेता को मिली जान से मारने की धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










