'छाती में 9mm की बाती डाल देंगे...’, बिहार में BJP नेता को मिली जान से मारने की धमकी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Feb 2026 9:37 PM
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ प्रवक्ता नीरज कुमार
Patna Crime News: भाजपा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. यूट्यूब कमेंट सेक्शन में मिली आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद उन्होंने पटना के कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.
Patna Crime News: पटना से एक गंभीर मामला सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. इस संबंध में उन्होंने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
यूट्यूब कमेंट में दी गई धमकी
शिकायत के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को नीरज कुमार ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट को कई न्यूज चैनलों ने खबर के रूप में चलाया. इसी खबर को कवर करने वाले एक यूट्यूब चैनल के कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं.
नीरज कुमार का आरोप है कि कमेंट में अश्लील गालियां दी गईं. साथ ही उन्हें गोली मारने और सार्वजनिक रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई. उन्होंने इन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे हैं. कमेंट्स में मां बहन की गालियां दी गईं हैं. ये भी लिखा गया है कि ‘छाती में 9mm’ की बाती डाल देंगे.
थाने में दी लिखित शिकायत
11 फरवरी 2026 को नीरज कुमार ने कोतवाली थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने की अपील की गई है. उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि संबंधित यूजर्स के आईपी एड्रेस और अन्य टेक्निकल डिटेल्स निकालकर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए.

सुरक्षा की भी मांग
नीरज कुमार ने कहा है कि वे एक सार्वजनिक पद पर कार्यरत हैं. राजनीतिक कारणों से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. ऐसी धमकियों से उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा है. उन्होंने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Also Read: पटना में गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










