पटना में गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
पटना में गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी

Patna Crime News: पटना के मशहूर शिक्षक गुरु रहमान को कोचिंग के अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है. घटना के बाद परिवार, छात्र और अभिभावकों में दहशत का माहौल है. जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मशहूर शिक्षक और अदम्य अदिति गुरुकुल के संचालक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी दी गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत है. परिवार और छात्र भयभीत हैं.

कोचिंग में घुसकर दी धमकी

गुरु रहमान कदमकुआं थाना क्षेत्र के गोपाल मार्केट में कोचिंग चलाते हैं. जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति सीधे संस्थान के अंदर घुस आया. उसने खुलेआम गुरु रहमान को गोली मारने की धमकी दी. आरोपी ने यह भी कहा कि कोचिंग तुरंत बंद कर दी जाए. धमकी इतनी साफ थी कि वहां मौजूद लोग सन्न रह गए. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

घटना के तुरंत बाद गुरु रहमान पीरबहोर थाना पहुंचे. उन्होंने लिखित शिकायत दी. संदिग्ध व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है. गुरु रहमान ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है. उनका कहना है कि इस तरह की खुली धमकी से वे और उनके छात्र असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

गुरु रहमान ने थाने में दिया आवेदन

जांच में जुटी पुलिस

पटना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही कोचिंग संस्थान के आसपास सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है.

छात्रों में दहशत

इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल है. कई छात्र चिंतित नजर आए. अभिभावक भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है. सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आरोपी कब पकड़ा जाएगा.

Also Read: शिवदत्त राय से सूर्या डॉन तक: बिहार में 83 दिन में 10 बड़े एनकाउंटर, क्रिमिनल्स पर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन