बांका में मचा कोहराम, महायज्ञ देखने जा रही थीं 4 बच्चियां, चांदन नदी में समा गईं

Published by :Paritosh Shahi
Published at :05 Jun 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
बांका में मचा कोहराम, महायज्ञ देखने जा रही थीं 4 बच्चियां, चांदन नदी में समा गईं

चांदन नदी

Banka News: बांका में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया जब जेष्ठगौरनाथ मंदिर जा रही चार बच्चियां चांदन नदी पार करते वक्त गहरे पानी में डूब गईं. इस हादसे में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं.

विज्ञापन

Banka News: बांका के जेष्टगौरनाथ मंदिर के समीप चांदन नदी पार करने के दौरान चार बच्चियां पानी में डूब गयी. जिसमें दो बच्ची की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि दो बच्ची का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. घटना बुधवार दोपहर की है. मृतक बच्ची रजौन थाना क्षेत्र के सिकानपुर गांव निवासी रूपेश यादव की 11 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी व बाराहाट थाना क्षेत्र के लौनी गांव निवासी उदय यादव का 9 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी बतायी जा रही है. वहीं सिकानुपर गांव के सुभाष यादव की 12 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी और पांडव यादव की 10 वर्षीय पुत्री अनिशा कुमारी का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है.

मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया

जानकारी के अनुसार उक्त चारों बच्चियों सिकानपुर गांव से एक साथ जेष्ठगौरनाथ मंदिर परिसर में चल रहे श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ देखने आ रही थी. इसी बीच चांदन नदी पार करने के क्रम में चारों बच्ची गहरे पानी में चली गयी और पानी में डूबने लगी.

पानी में बच्चियों को डूबता देख नदी किनारे मौजूद चरवाहों ने शोर मचाना शुरु कर दिया. शोर सुनकर वहां मौजूद कुछ युवकों ने नदी में छलांग लगा दिया और काफी मशक्कत के बाद चारों को नदी से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक राखी कुमारी (9) व निशा कुमारी (11) की मौत हो चुकी थी.

अस्पताल में इलाजरत बच्ची

नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अस्पताल एवं थाना को दिया. सूचना मिलते ही एंबुलेंस व अमरपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और चारों बच्चियों को एंबुलेंस से अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉ पंकज कुमार ने जांच के बाद राखी कुमारी और निशा कुमारी को मृत घोषित कर दिया. जबकि काजल कुमारी व अनिशा कुमारी का इलाज जारी है.

दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतका राखी कुमारी सिकानपुर गांव में अपने नाना छबील यादव के घर में रहकर पढ़ाई करती थी. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेजा गया शव

शव को देख परिजनों के चीख व पुकार से पूरा अस्पताल गमगीन हो गया. मौजूद लोगों की भी आंखें नम थी. मृतका राखी की मां सुरत देवी व निशा की मां सीता देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. उधर पुलिस ने दोनों बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है. अपर थानाध्यक्ष विक्की कुमार ने बताया है कि मामले में फिलवक्त परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है. वहीं घटना की सूचना पर अंचल सीआई राजेश कुमार झा, राजस्व कर्मी राहुल कुमार अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त किया. अंचल सीआई ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता राशि का लाभ दिलाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन