नाला निर्माण का विवाद सुलझाने गांव पहुंचे बीडीओ, ग्रामीणों के साथ की बैठक

नाला निर्माण का विवाद सुलझाने गांव पहुंचे बीडीओ
धोरैया. प्रखंड क्षेत्र के लौंगाय पंचायत अंतर्गत सनखपड़ा गांव में नाला निर्माण को लेकर चल रहे गतिरोध को लेकर शनिवार को बीडीओ अरविंद कुमार ने स्वयं गांव पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. बता दें कि कुछ ग्रामीणों द्वारा नाला निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गयी थी, जिसकी सूचना मिलने पर बीडीओ ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर मामले के समाधान का प्रयास किया. उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि विकास कार्यों में बाधा डालना उचित नहीं है. समाधान के लिए रविवार को मुखिया, पंचायत सचिव और संबंधित ग्रामीणों की एक संयुक्त बैठक बुलाई गयी है. बीडीओ अरविंद कुमार ने स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि आपसी सहमति से मामला नहीं सुलझता है, तो प्रशासन अंचल कार्यालय के सहयोग से अतिक्रमण वाद की प्रक्रिया अपनाकर कार्य को पूर्ण करायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




