शंभुगंज में चल रहे मकान सूचीकरण कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की 19 पंचायतों में भारतीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण का कार्य डिजिटल मोड में किया जा रहा है
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की 19 पंचायतों में भारतीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण का कार्य डिजिटल मोड में किया जा रहा है. अभियान में लगभग 428 प्रगणक और 62 पर्यवेक्षक लगे हुए हैं. प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण करने के साथ परिवारों से 33 प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र कर उसका सत्यापन कर रहे हैं. इस कार्य की निगरानी चार्ज पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार की जा रही है. इससे पहले 1 मई तक कुछ परिवारों द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन स्व-गणना भी की गई थी. जिन परिवारों ने स्व-गणना नहीं की है, उनसे प्रगणक सीधे संपर्क कर आवश्यक जानकारी लेकर उसे ऐप के माध्यम से दर्ज कर रहे हैं. साथ ही मकानों का सूचीकरण भी किया जा रहा है. जनगणना का पूरा कार्य डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो सके. इसी क्रम में मंगलवार को प्रखंड चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ नीतीश कुमार ने जनगणना कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रगणकों को मकानों पर नंबर अंकित करने तथा कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










