चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
Updated at : 07 Nov 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन

चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन
पंजवारा. पंजवारा समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार से लगातार चार दिनों तक बैंकों में काम नहीं होगा. जानकारी के अनुसार सात नवंबर को माह का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा, जबकि रविवार को सप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इसके बाद 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर बैंककर्मी चुनावी ड्यूटी में तैनात रहेंगे, जिसके चलते सोमवार व मंगलवार को भी बैंक बंद रहेंगे. लगातार चार दिनों की छुट्टी से उपभोक्ताओं को नकदी लेन-देन और अन्य बैंकिंग कार्यों में असुविधा हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




