भागलपुर से अचानक लापता हुईं पांच लड़कियों के मामले में बांका पुलिस अलर्ट मोड में

Banka News : भागलपुर के लालू चौक से पांच लड़कियों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और सूचना देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की गई है.
बांका से विभांशु की रिपोर्ट : भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित लालू चौक से बुधवार देर रात पांच लड़कियों के संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर और बांका पुलिस की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है.
भागलपुर और बांका पुलिस की संयुक्त टीम गठित
मामले में भागलपुर पुलिस और बांका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी है. वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर, नगर पुलिस अधीक्षक और बांका एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है.
संभावित ठिकानों पर चल रही छापेमारी
पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आसपास के जिलों और सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है ताकि लड़कियों का जल्द पता लगाया जा सके.सूचना देने पर मिलेगा ₹25 हजार इनाम
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है. लड़कियों के संबंध में कोई भी सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गयी है.
बांका एसपी ने लोगों से की अपील
उपेंद्र नाथ वर्मा ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को लड़कियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें पारितोषिक भी दिया जाएगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










