बांका में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां-बेटी और वृद्ध ससुर की पिटाई, चार लोग घायल

अस्पताल में मौजूद जख्मी.
Banka Assault News : बांका जिले के अमरपुर में एक बकरी को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मां, बेटी और उनके वृद्ध ससुर को लाठी-डंडे से पीटा गया. इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अमरपुर बांका से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट
Banka Assault News : बांका जिले के अमरपुर शहर के वार्ड संख्या 11 स्थित विदनचक मोहल्ले में आपसी विवाद के दौरान मां-बेटी और उनके वृद्ध ससुर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.
बकरी को लेकर शुरू हुआ विवाद
घायलों में शामिल रामविलास ठाकुर की पत्नी मीना देवी, उनकी पुत्री नूतन कुमारी, कल्पना कुमारी तथा वृद्ध किरण ठाकुर का अस्पताल में इलाज किया गया. अस्पताल में मौजूद मीना देवी ने बताया कि पड़ोसी नेपाली साह की बकरी अक्सर उनके घर में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाती थी. जब उन्होंने बकरी को बांधकर रखने की बात कही, तो इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.
Banka Assault News : लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप
मीना देवी का आरोप है कि विरोध करने पर नेपाली साह, राजा कुमार और उनके अन्य परिजनों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. शोर सुनकर जब उनके वृद्ध ससुर और पुत्रियां बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गए.
थाने में शिकायत देने की तैयारी
घटना के बाद सभी घायलों का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. मीना देवी ने बताया कि मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी. पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करेगी.
ये भी पढ़ें : अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर अमरपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










