अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर अमरपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते परिजन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका जिले के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों युवकों को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.

विज्ञापन

अमरपुर बांका से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

बांका जिले के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर चपरी मोड़ के समीप सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अस्पताल को दी, जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया गया.

भदरार गांव के रहने वाले हैं दोनों घायल

घायलों की पहचान बांका थाना क्षेत्र के भदरार गांव निवासी सोमन दास और बिट्टू दास के रूप में हुई है. रेफरल अस्पताल में डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया.

तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे युवक

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल बिट्टू दास ने बताया कि वह अपने साथी के साथ बाइक से भदरार गांव से अमरपुर होते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के बकचप्पर गांव तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था. इसी दौरान चपरी मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

सिर और पैर में आई गंभीर चोट

घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : आज पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, अगले 5 दिनों तक के लिए अलर्ट जारी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन