बांका मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर, दाल-तेलहन में तेजी के संकेत, ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से बढ़ी चिंता

Updated:
विज्ञापन

मंडी की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

बांका मंडी में दलहन, तेलहन और सरसों जैसी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. वहीं गेहूं, चावल और मक्का के भाव फिलहाल स्थिर हैं. लंबी दूरी की ढुलाई और विक्रमशिला सेतु की वजह से परिवहन खर्च बढ़ने से भविष्य में कीमतों में वृद्धि की आशंका है.

विज्ञापन

बांका की मंडी में बुधवार को व्यापारियों, किसानों और आमलोगों की भीड़ मिली-जुली रही. मंडी में गेहूं, चावल, दाल, सरसों सहित अन्य कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रही. इसके कारण अधिकांश खाद्यान्न के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. हालांकि स्थानीय कारोबारियों के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला सहित कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है.

लंबी दूरी से आ रही खाद्य सामग्री

बांका की मंडी में अधिकांश खाद्यान्न और रोजमर्रा के सामान की आपूर्ति पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की मंडियों से होती है. दोनों मंडियों से बांका की दूरी अधिक होने के कारण माल ढुलाई पर व्यापारियों को भारी परिवहन खर्च उठाना पड़ता है. ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और लंबी दूरी के कारण बढ़ा ट्रांसपोर्टिंग खर्च सीधे खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर असर डाल रहा है.

विक्रमशिला सेतु के कारण बढ़ा परिवहन खर्च

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है. माल की आवाजाही में दूरी और समय दोनों बढ़ने के कारण ट्रांसपोर्टिंग खर्च में वृद्धि हुई है. इसका असर थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा कारोबारियों तक पड़ रहा है. व्यापारियों को अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है, जिसके कारण आने वाले दिनों में खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में तेजी की संभावना जतायी जा रही है.

मौसम और आवक पर टिकी व्यापारियों की नजर

मंडी में फिलहाल अनाज की आपूर्ति सामान्य रहने से गेहूं, चावल और मक्का जैसी प्रमुख जिंसों के भाव में बहुत अधिक बदलाव नहीं आया है. हालांकि व्यापारियों और किसानों की नजर अब आने वाले दिनों के मौसम और मंडी में होने वाली आवक पर टिकी है. बारिश और मौसम में बदलाव का सीधा असर कृषि उत्पादों की आवक और कीमतों पर पड़ सकता है.

आज का मंडी भाव

शहर की व्यावसायिक मंडी में बुधवार को विभिन्न खाद्यान्नों के न्यूनतम और अधिकतम भाव इस प्रकार रहे.

खाद्यान्नन्यूनतमअधिकतम
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसुरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
मसूर दाल60006550
मूंग दाल95409600
अरहर दाल1150015000
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
पीली सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)20702470
आलू12001450
प्याज38003900

कारोबारियों का कहना है कि अभी मंडी में आवक सामान्य है, इसलिए रोजमर्रा के कई खाद्य पदार्थों की कीमतें नियंत्रण में हैं. लेकिन परिवहन लागत में लगातार बढ़ोतरी और आपूर्ति व्यवस्था में आने वाले बदलाव के कारण आने वाले दिनों में बाजार भाव पर दबाव बढ़ सकता है.


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन