विज्ञान दिवस पर प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित

Updated at : 28 Feb 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान दिवस पर प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित

विज्ञान दिवस पर प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित

विज्ञापन

बांका. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बांका में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. बाद में सी.वी. रमन टैलेंट सर्च परीक्षा में जिले के तीसरे से दसवें स्थान तक रैंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये. वहीं प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पटना में विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा. यह परीक्षा कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि एडीएम मनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस न केवल विज्ञान को समर्पित एक पर्व है, बल्कि यह हमें अनुसंधान, अन्वेषण और खोज के नये रास्ते अपनाने की भी सीख देता है. आज विज्ञान व तकनीक का युग है. भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में चंद्रयान व मंगलयान सहित कई उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक सोच अपनाने और अनुसंधान एवं नवाचार को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ शब्बिरुद्दीन कहा कि यह दिवस हमें विज्ञान और तकनीक के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नवाचार और शोध को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है. सी.वी. रमन टैलेंट सर्च परीक्षा जैसी प्रतियोगिताएं छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का कार्य करती हैं. उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करें. कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के प्रो. अमृत कुमार, हिमांशु कुमार शेखर आदि का भरपुर सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन