सहायक निदेशक ने की उर्वरक दुकानों की जांच, शटर बंद कर भागे कई विक्रेता

Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 27 Dec 2025 7:05 PM

विज्ञापन

सहायक निदेशक रसायन कृष्णकांत ने शनिवार को पंजवारा बाजार स्थित विभिन्न उर्वरक दुकानों की जांच की

विज्ञापन

पंजवारा बाजार में विभिन्न उर्वरक दुकानों में स्टॉक पंजी व अभिलेखों का किया अवलोकन

पंजवारा.

सहायक निदेशक रसायन कृष्णकांत ने शनिवार को पंजवारा बाजार स्थित विभिन्न उर्वरक दुकानों की जांच की. हालांकि इसकी खबर मिलते ही कई खाद विक्रेता अपनी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गये, जिससे उर्वरक बिक्री में बड़े पैमाने पर अनियमितता की आशंका गहरा गयी है. जांच के दौरान अधिकारी ने खाद दुकानों की स्टॉक पंजी व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया, जिसमें कई दुकानों का रिकॉर्ड अपूर्ण और त्रुटिपूर्ण पायी गयी. सरस्वती कृषि केंद्र में मंटू भगत जांच के दौरान मौजूद पाये गये. वहीं मेसर्स संजय भगत, भगत कृषि केंद्र और योगेंद्र कृषि केंद्र के संचालक जांच के समय मौजूद नहीं थे. कई दुकानों में आवश्यक कागजात और स्टॉक वितरण सही नहीं पाये गये. सहायक निदेशक ने बताया कि जांच में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनः औचक निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. बताया जाता है कि उर्वरक की कालाबाजारी और रिकॉर्ड में गड़बड़ी से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं कुछ विक्रेताओं द्वारा सीमावर्ती झारखंड के गोड्डा जिला में स्टॉक रखने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिसकी जांच की जा रही है. अधिकारियों की इस कार्रवाई से उर्वरक कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन