ePaper

ठंड से बचाव के लिए नगर पंचायत में अलाव की हुई व्यवस्था

Updated at : 23 Dec 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए नगर पंचायत में अलाव की हुई व्यवस्था

लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत ने आमजन के लिए मंगलवार से अलाव की व्यवस्था की

विज्ञापन

बौंसी. लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत ने आमजन के लिए मंगलवार से अलाव की व्यवस्था की. नगर क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलवाये गये हैं, ताकि राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके. नगर अध्यक्ष कोमल भारती ने बताया कि नगर पंचायत बौंसी की ओर से रेलवे स्टेशन, मधुसूदन मंदिर के समीप, बस स्टैंड, रेफरल अस्पताल परिसर, गांधी चौक और ब्लॉक मोड़ के समीप अलाव की व्यवस्था की गयी है. साथ ही उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड और शीतलहर के दौरान लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गयी है. साथ ही संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि नियमित रूप से अलाव जलता रहे और लकड़ी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाय. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अलाव की व्यवस्था से खासकर सुबह-शाम ठंड के समय काफी राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन