लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

बांका. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में रविवार को कटोरिया के बुढ़वाबथान सहित अन्य जगहों पर एवं महादलित टोलों में मतदाताओं को जागरूक किया गया. और आगामी 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने की बात कही गयी. इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने और निर्भीक होकर मतदान करने का आग्रह किया. इस मौके पर बीडीओ सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारी रहें सतर्क : डीडीसी

बांका. बेलहर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी की अध्यक्षता में रविवार को सेक्टर पदाधिकारियों, सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों सहित एफएसटी व वीएसटी टीम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीडीसी के द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत निर्वाचन कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को दिया गया. साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर की जाने वाली वेब कास्टिंग व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपनायी जाने वाली सावधानियों एवं आचार संहिता के पालन पर विशेष बल दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी कटिबद्ध रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन