पचटकिया गांव में वार्षिक गंवाली पूजा, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 31 Mar 2026 6:41 PM

विज्ञापन

पंजवारा थाना क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत पचटकिया गांव में वार्षिक गंवाली पूजा अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत पचटकिया गांव में वार्षिक गंवाली पूजा अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर गांव स्थित माता काली मंदिर और शीतला माता मंदिर में विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें पूरा गांव भक्ति के रंग में डूबा नजर आया. सुबह से ही पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था. मंदिर के पुजारी कार्तिक मंडल द्वारा माता काली और शीतला माता की पिंडी की शास्त्रोक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की.

श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

वार्षिक गंवाली पूजा का क्षेत्र में विशेष महत्व है. इस अवसर पर गांव से बाहर रहने वाले लोग भी विशेष रूप से अपने घर लौटते हैं. सुबह से लेकर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही. लोगों ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव की उन्नति और खुशहाली के लिए माता से आशीर्वाद मांगा.

मनौती पूरी होने पर दी गयी बलि

इस पूजा से जुड़ी गहरी आस्था को देखते हुए कई श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतें पूरी होने की खुशी में मंदिर परिसर में बलि भी अर्पित की. परंपराओं का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक इस अनुष्ठान को संपन्न किया. पूजा को लेकर ग्रामीणों द्वारा व्यापक तैयारियां की गयी थीं. मंदिर की विशेष रूप से रंगाई-पुताई की गयी और पूरे प्रांगण को फूलों व लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. समस्त ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से यह धार्मिक आयोजन भव्य रूप में संपन्न हुआ. पूजा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन