शंभुगंज में बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक समेत दो गिरफ्तार

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 18 May 2026 3:56 PM

विज्ञापन

Banka News: प्रतिबंधित घाटों से अवैध बालू खनन का खेल लगातार जारी है. बांका के शंभुगंज में रविवार शाम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया और चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट:

बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में झखरा मोड़ के पास एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त किया गया. इस दौरान चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

झखरा मोड़ पर चला छापेमारी अभियान

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम खनन निरीक्षक प्रीति सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. कार्रवाई के दौरान झखरा मोड़ के समीप अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया. टीम ने मौके से चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया और ट्रैक्टर जब्त कर शंभुगंज थाना को सौंप दिया.

प्रतिबंधित घाटों से जारी है अवैध खनन

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में प्रतिबंधित बालू घाट होने के बावजूद लगातार अवैध खनन किया जा रहा है. बालू माफिया नदी घाटों से खुलेआम बालू निकाल रहे हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.

बदुआ नदी बना अवैध खनन का केंद्र

बताया जा रहा है कि पौकरी पंचायत स्थित बदुआ नदी अवैध बालू खनन का मुख्य केंद्र बनी हुई है. पौकरी, गढ़ी मोहनपुर और आसपास के इलाकों में नदी के सुरक्षा तटबंधों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे भविष्य में कटाव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है.

लगातार जारी रहेगा अभियान

खनन निरीक्षक प्रीति सिन्हा ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि खनन विभाग के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

प्रशासन की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

लगातार हो रही छापेमारी से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. प्रशासन का कहना है कि पर्यावरण और नदी सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन