आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Updated at : 22 Oct 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

स्वीप के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बनहारा, डुमरामा सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर अंगिका भाषा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

अमरपुर. स्वीप के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बनहारा, डुमरामा सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर अंगिका भाषा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान का उद्देश्य आमलोगों को विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित करना था. मौके पर उपस्थित सेविकाओं में मीरा कुमारी, वीणा देवी, अक्षय कुमारी, कल्याणी दत्ता, पुनम रानी दास, किरण कुमारी और अंजु देवी सहित दर्जनों सेविकाएं और सहायिकाएं शामिल थीं. उन्होंने स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद और रैली के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया. अभियान के दौरान सीडीपीओ सुशीला धान ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जागरूक मतदाता होते हैं. यदि हर नागरिक मतदान करें, तभी हम एक मजबूत और उत्तरदायी सरकार का गठन कर सकते हैं. आंगनबाड़ी सेविकाएं सिर्फ बच्चों की देखभाल नहीं करतीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. यह जागरूकता अभियान इसका उदाहरण है. उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में और भी गांवों व शहरी इलाकों में इस तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगें, ताकि शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन