जिस महिला व तीन बच्चों की हत्या के आरोप में दर्ज करायी थी प्राथमिकी, सभी देवघर में सकुशल हुए बरामद

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 17 May 2026 8:07 PM

विज्ञापन

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने आवेदक की पुत्री व उसके तीनों बच्चों को देवघर से विधिवत बरामद कर लिया.

विज्ञापन

जमुई जिला निवासी पिता ने अपने दामाद के विरुद्ध दर्ज करायी थी झूठा केस, हुआ पर्दाफाश

कटोरिया. जमुई जिला के सिमुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत रत्तीडीह गांव निवासी सुरेश यादव ने अपनी पुत्री व उसके तीन बच्चों की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए अपने दामाद उमेश यादव ग्राम मथुरा (आनंदपुर थाना) के विरुद्ध नालसी वाद दायर किया गया था. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने आवेदक की पुत्री व उसके तीनों बच्चों को देवघर से विधिवत बरामद कर लिया. इस मामले में आनंदपुर थाना में गत 10 अप्रैल 2026 को कांड संख्या 33/26 धारा 103 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज है. एसडीपीओ डॉ रवींद्र मोहन प्रसाद ने रविवार को कटोरिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उक्त जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि जान-बूझकर परेशान करने की नियत से अपने दामाद उमेश यादव ग्राम मथुरा के विरूद्ध झूठा केस दर्ज कराने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत आवेदक सह ससुर सुरेश यादव पिता कामदेव यादव ग्राम रत्तीडीह थाना सिमुलतला जिला जमुई के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी होगी.

पुलिस टीम ने किया सराहनीय कार्य

आवेदक की पुत्री प्रियंका देवी व उसके तीनों बच्चों की देवघर से सकुशल बरामदगी की कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने सराहनीय कार्य कर झूठे केस का पर्दाफाश कर दिया. जिसमें एसडीपीओ डॉ रवींद्र मोहन प्रसाद, कटोरिया इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, तकनीकी शाखा प्रभारी पुअनि मनीष कुमार, आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार, पुअनि रोहित पासवान, तकनीकी शाखा के पुअनि सुशील राज, डीआइयू टीम व सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन