ePaper

मतदान के दिन तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाये

Updated at : 22 Oct 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान के दिन तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाये

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. बुधवार को बाराहाट प्रखंड के बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने पंजवारा थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर बूथों का भौतिक सत्यापन किया.

विज्ञापन

पंजवारा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. बुधवार को बाराहाट प्रखंड के बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने पंजवारा थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर बूथों का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार भी मौजूद रहे. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने मवि बालक सबलपुर, कन्या मवि सबलपुर सहित कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर विभिन्न सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी, ताकि मतदान प्रक्रिया पर निरंतर निगरानी रखी जा सके. वेबकास्टिंग के सुचारू संचालन के लिए बीडीओ ने बिजली सॉकेट की व्यवस्था की भी जांच की. साथ ही एएमएफ के तहत पेयजल, शौचालय और रैंप जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के दिन तक सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन