ePaper

चुनाव से पहले मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रशासन सक्रिय

Updated at : 09 Nov 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव से पहले मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रशासन सक्रिय

विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार 11 नवंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है

विज्ञापन

चचरा गांव के मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण पूरा

पंजवारा.

विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार 11 नवंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है. इसी क्रम में बाराहाट प्रखंड अंतर्गत लौढ़िया खुर्द पंचायत के बूथ संख्या 309, प्राथमिक विद्यालय चचरा तक मतदाताओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने बताया कि मतदान केंद्र तक पहुंचने में ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष पहल की गयी है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हर मतदाता आसानी से मतदान केंद्र तक पहुंच सके, यह प्रशासन की प्राथमिकता है. स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन के इस पहल की सराहना की है. उनका कहना है कि सड़क बनने से अब गांव से विद्यालय तक पहुंचना काफी आसान हो गया है, जिससे मतदान दिवस पर अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्र तक पहुंच सकेंगे. प्रशासन की यह तैयारी चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन