ePaper

वैदाचक में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फॉरेंसिक टीम ने की जांच

Updated at : 07 Oct 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
वैदाचक में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फॉरेंसिक टीम ने की जांच

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र अंतर्गत दोपहाट गांव निवासी सुरजीत दास उर्फ रिजु (25 वर्ष) के रूप में हुई है मृतक की पहचान

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का था मृतक सुरजीत दास उर्फ रिजु, पांच साल से रह रहा था किराये के मकान में फोटो 7 पंजवारा 1. जांच करने पहुंची टीम पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र के वैदाचक गांव में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक किराये के मकान में रह रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र अंतर्गत दोपहाट गांव निवासी सुरजीत दास उर्फ रिजु (25 वर्ष) के रूप में हुई है. वह करीब पांच वर्षों से वैदाचक निवासी अनिल मंडल के घर में अपने बहनोई के साथ किराये पर रहता था. सुरजीत बेकरी उत्पादों व बिस्कुट आदि की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था. बताया जाता है कि दुर्गा पूजा को लेकर उसका बहनोई अपने घर चला गया था, जबकि सुरजीत कमरे में अकेला था. मंगलवार दोपहर परिजनों ने मकान मालिक से संपर्क किया और बताया कि दो दिनों से सुरजीत का फोन बंद आ रहा है. इसके बाद मकान मालिक जब उसके कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. शक होने पर मकान मालिक पड़ोसी के घर की छत के रास्ते जब कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सुरजीत फांसी के फंदे से लटका हुआ है. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम को बुलाया. शाम को भागलपुर से फॉरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल पर वैज्ञानिक तरीके से जांच की. वहीं, मृतक के परिजन पश्चिम बंगाल से वैदाचक के लिए रवाना हो चुके हैं. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. बताया गया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन