उत्पाद विभाग के थाना परिसर से चोरी करते एक चोर धराया

Updated at : 28 Feb 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग के थाना परिसर से चोरी करते एक चोर धराया

उत्पाद विभाग के थाना परिसर से चोरी करते एक चोर धराया

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग के थाना परिसर में जब्त किये गये वाहनों की चोरी करते एक चोर को पुलिस कर्मी ने गिरफ्तार किया है. जिसके बाद उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर उक्त चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेहरू कोलॉनी निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद थाना परिसर में रखे गये जब्त वाहनों की चोरी करने के फिराक में सूरज कुमार था. इसी दौरान कर्मियों ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद बांका थाना को सुपुर्द कर दिया. उत्पाद विभाग द्वारा चोर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपी सूरज कुमार को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. सड़क दुर्घटना में एक जख्मी. बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग सदर अस्पताल के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार जख्मी हो गये. जख्मी की पहचान कटोरिया के तिलंगुआ गांव निवासी भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है. जख्मी का प्राथमिक उपचार बांका सदर अस्पताल में किया गया. जख्मी भुनेश्वर यादव ने बताया कि वे कटोरिया से बांका बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान सड़क पर एक मवेशी दौड़ गया. जिसकी वजह से दुर्घटना हो गयी. गायब लड़की बरामद. बांका. शहर के करहरिया मोहल्ला से गत दिनों गायब एक लड़की को पुलिस ने बरामद किया है. बताया जा रहा है कि गत दिनों एक लड़की उक्त मोहल्ला ये गायब हो गयी थी. जिसे लेकर लड़की के परिजनों ने पुलिस को मामले में जानकारी दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त लड़की को बरामद कर थाना लाया है. जिसके बाद लड़की के परिजनों को मामले की जानकारी दी गयी है. पांच फरार वारंटी गिरफ्तार बांका. सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ककना व बाघाकोल गांव से पांच फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ककना गांव व बाघाकोल से वारंटी रंजीत राढोर, सिकंदर, टमाटर, रेडी राढोर एवं कारी राढोर को गिरफ्तार किया गया है. उक्त सभी के विरुद्ध न्यायायल द्वारा वारंट जारी हुआ था. जिस पर कार्यवाही करते हुए सभी को गिरफ्तार किया गया है. आज सभी गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन