आग लगने से पुआल की टाल जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से पुआल की टाल जलकर राख

. थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में गरुवार की देर रात आग लगने से पुआल जलकर राख हो गया

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में गरुवार की देर रात आग लगने से पुआल जलकर राख हो गया. घटना में करीब तीस हजार रुपये के नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है. मामले को लेकर संग्रामपुर गांव निवासी पीड़ित किसान रविंद्र पासवान ने बताया कि उन्होंने अपने घर के समीप पुआल का पूंज लगाया था. गुरुवार की देर शाम वह अपने परिवार के साथ भोजन कर अपने घर में सो रहे थे. देर रात्रि शोर होने पर वह अपने घर से बाहर निकला तो देखा कि उनके पुआल की पूंज में आग लग गयी है. ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक पूंज में लगे 15 हजार पुआल जलकर राख हो गये. साथ ही आग से पूंज के पास खड़ा एक ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया. आग लगने की सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. पीड़ित ने मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन