ePaper

शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated at : 07 May 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस ने 42 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

फोटो 7 बेलहर 2 – जब्त शराब

प्रतिनिधि, बेलहर

थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर मंझली गांव के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर को बाइक से ले जा रहे 42 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक बाइक से अंग्रेजी शराब देवघर की ओर से ले जा रहा है. जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए मंझली गांव के पास घेराबंदी कर खड़ी थी. पुलिस को देखकर चालक बाइक को छोड़कर भागने लगा. जिसे पुलिस बल ने पीछा कर पकड़ लिया तथा उसके बाइक की जांच की गयी तो बाइक पर एक प्लास्टिक के सब्जी वाली कैरेट में अंग्रेजी शराब पाया गया. जिसमें कुल 18 लीटर शराब थी. पकड़ा गया युवक कटोरिया थाना क्षेत्र के इनारावरन गांव का रोहित कुमार, पिता भीम मंडल ने बताया कि वह देवघर से शराब लेकर कुमारसर जा रहा था. इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि पकड़े गये शराब के साथ युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन