बगधसवा गांव में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन
बगधसवा गांव में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप

प्रखंड क्षेत्र की तेलियाकुमरी पंचायत अंतर्गत बगधसवा गांव में गुरुवार को अचानक ट्रांसफाॅर्मर में आग लग जाने के कारण पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी

विज्ञापन

बेलहर.

प्रखंड क्षेत्र की तेलियाकुमरी पंचायत अंतर्गत बगधसवा गांव में गुरुवार को अचानक ट्रांसफाॅर्मर में आग लग जाने के कारण पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ. जिसके बाद आग लगने के कारण जोर-जोर से आवाज करने लगा. काफी मशक्कत के बाद लोगों ने ट्रांसफाॅर्मर पर मिट्टी बालू फेंक कर आग को बुझाया, तबतक ट्रांसफर पूरी तरह जल चुका था, जिसके कारण पूरे गांव का विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दे दी है. गांव के विद्युत उपभोक्ता आशीष कुमार, अभिजीत कुमार, पंकज कुमार, आरती देवी, रूबी देवी, प्रेमलता देवी, शंकर कुमार, दीपक कुमार आदि ने विद्युत विभाग से गांव के ट्रांसफाॅर्मर को बदलते हुए जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति चालू करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन