ePaper

ऐठा गांव में आग लगने से एक घर जलकर हुआ राख मरी

Updated at : 03 Jan 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
ऐठा गांव में आग लगने से एक घर जलकर हुआ राख मरी

ऐठा गांव में आग लगने से एक घर जलकर हुआ राख मरी

विज्ञापन

5 दुधारू गाय व 8 बकरियां झुलस कर धोरैया. अंचल क्षेत्र के चलना पंचायत के ऐठा गांव में आग लगने से विलास राय का घर जलकर राख हो गया. शुक्रवार की देर रात अगलगी कि अचानक हुई इस घटना में एक ओर जहां घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया वहीं पांच दुधारू गाय, आठ बकरी व दर्जन भर मुर्गा मुर्गी झुलस कर मर गये, जबकि इस अगलगी की घटना में नगद 14 हजार रुपया भी जल गया. अग्निकांड के दौरान एक औरत भी झुलस गयी. इसको लेकर पीड़ित ने अंचल कार्यालय पहुंच धोरैया सीओ को लिखित आवेदन दिया है. वहीं पीड़ित ने प्रखंड प्रमुख रंजू देवी से मिलकर मुआवजा राशि दिलाने के गुहार लगायी है. सीओ ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को भेज कर मामले की जांच कराई जा रही है, इसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पंचायत की मुखिया बीवी फरजाना खातून ने कहा कि पीड़ित परिवार काफी गरीब है, अविलंब मुआवजा दिया जाय. वहीं पंचायत समिति सदस्य रेशमी कुमारी की सूचना पर प्रखंड कार्यालय द्वारा पीड़ित परिवार को कंबल मुहैया कराया गया. मौके पर चलना पंचायत के उप मुखिया सुभाष कुमार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन