अगलगी की घटना में एक घर जलकर राख
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

रजौन थाना क्षेत्र के सुजालकोरामा गांव में बुधवार की रात रामटहल दास के फुस के घर में आग लग जाने से पूरा घर जलकर राख हो गया
विज्ञापन
बांका/रजौन
. रजौन थाना क्षेत्र के सुजालकोरामा गांव में बुधवार की रात रामटहल दास के फुस के घर में आग लग जाने से पूरा घर जलकर राख हो गया. आग लगते ही पूरा घर धू-धू कर जलने लगा. इसी बीच गहरी नींद में सो रहे घर के सदस्यों को पड़ोसियों ने आवाज देकर जगाया. आग के अचानक लग जाने से घरवाले स्तब्ध हो गये. किसी तरह घर के लोगों द्वारा मवेशियों सहित अन्य कई सामानों को बचाया गया, लेकिन तबतक आग की लपटों ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. अगलगी की घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. अगलगी की इस घटना में करीब दो लाख से भी ज्यादा की संपत्ति के नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इधर, पीड़ित ने अगलगी की घटना को लेकर अंचल कार्यालय में लिखित आवेदन दिया है. पीड़ित अत्यंत गरीब परिवार से है. अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा ने बताया कि मामले में जांच को लेकर राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










