घर से भागे दो प्रेमी की पुलिस के सहयोग से मंदिर में करायी गयी शादी

Updated at : 11 Mar 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
घर से भागे दो प्रेमी की पुलिस के सहयोग से मंदिर में करायी गयी शादी

थाना क्षेत्र की तेलिया कुमरी पंचायत अंतर्गत कुमरी गांव से तीन दिन पूर्व घर से भागे एक प्रेमी जोड़ा को पुलिस ने खोज निकाला व दोनों की रजामंदी के बाद मंदिर में शादी करायी गयी.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र की तेलिया कुमरी पंचायत अंतर्गत कुमरी गांव से तीन दिन पूर्व घर से भागे एक प्रेमी जोड़ा को पुलिस ने खोज निकाला व दोनों की रजामंदी के बाद मंदिर में शादी करायी गयी. थाना के पूर्व चौकीदार स्व कपिल तुरी का पुत्र चंदन कुमार तुरी (22) का गांव के ही शिवनारायण तुरी की पुत्री संजना कुमारी (21) के बीच करीब एक वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी क्रम में तीन दिन पूर्व संजना कुमारी घर से गायब हो गयी. इसके बाद उसकी शिकायत पुलिस को संजना के परिजन के द्वारा की गयी. जिस पर पुलिस ने खोजबीन प्रारंभ की. इसी क्रम में पता चला कि संजना का गांव के ही चंदन कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने चंदन कुमार को पूछताछ के लिए थाना लाया. पूछताछ के क्रम में पता चला कि संजना देवघर में चंदन के एक रिश्तेदार के घर रह रही है. इसके बाद पुलिस के दबाव से लड़की खुद देवघर थाना में आकर चंदन के साथ ही शादी करने व साथ में रहने की बात कही. इसके बाद उसे बेलहर बुलाया गया व इसकी जानकारी परिजन को देते हुए दोनों की सहमति से शादी कर दी गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों लड़का-लड़की बालिग है व अपने रजामंदी से दोनों ने मंदिर में शादी की.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन