बिजली के खंभे से टकरायी बाइक, चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकरायी बाइक, चालक की मौत

थाना क्षेत्र के डुमरामा-तारड़ीह संपर्क पथ में लक्ष्मीपुर गांव के समीप सड़क किनारे बिजली के खंभे से तेज रफ्तार बाइक के टकरा जाने से चालक की मौत मौके पर ही हो गयी.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के डुमरामा-तारड़ीह संपर्क पथ में लक्ष्मीपुर गांव के समीप सड़क किनारे बिजली के खंभे से तेज रफ्तार बाइक के टकरा जाने से चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार, रामपुर रजौन निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार ठाकुर बाइक से अमरपुर की ओर आ रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के बड़े भाई भवेश कुमार ठाकुर सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस से युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ ज्योति भारती ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन