गैस की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं : एसडीएम

Updated:
विज्ञापन
गैस की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं : एसडीएम

जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिले में गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

बांका. जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिले में गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को एसडीएम राज कुमार के नेतृत्व में सुनीता एचपी गैस ग्रामीण वितरक व एकोरिया इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी की जांच की गयी. मौके पर उन्होंने कहा कि गैर वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही व कालाबाजारी बर्दाश्त नही होगी. गैस सिलिंडर का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन