जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन जख्मी, एक रेफर

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के अशोक मंडल तो दूसरे पक्ष के शमशेर कुमार और बंशीधर कुमार जख्मी हो गये. घटना के बाद जख्मी तीनों एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत करने के लिये थाना पहुंचे. जानकारी के अनुसार, भलुआ गांव में नरेश मंडल और अशोक मंडल के बीच जमीन विवाद चल रहा था. इस दौरान बुधवार को यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होते-होते लाठी डंटा चलना शुरू हो गया. इस घटना में एक पक्ष के अशोक मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये तो दूसरे पक्ष के शमशेर कुमार और बंशीधर कुमार मामूली रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों ही पक्षों के जख्मी एक दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिये थाना पहुंचा. पुलिस पदाधिकारी ने अशोक मंडल को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. जहां चिकित्सक ने अशोक मंडल का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना को लेकर थाना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन