विद्यालय प्रबंध के खोदे गये पांच फीट गढ्ढे में गिरा बालक, दम घुटने से गयी जान
Updated at : 13 Oct 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की झिकुलिया पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मातंगीया परिसर में रविवार की शाम खेलने के क्रम में आठ वर्षीय बालक विद्यालय प्रबंधन के खोदे गये पानी से भरे गड्ढे में गिर गया
विज्ञापन
झिकुलिया पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मातंगीया का मामला
गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने विद्यालय प्रधान पर लगाया लापरवाही का आरोपघटना की जानकारी मिलने के बाद भी वह विद्यालय नहीं पहुंचे प्रधानाध्यापक
बेलहर.
थाना क्षेत्र की झिकुलिया पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मातंगीया परिसर में रविवार की शाम खेलने के क्रम में आठ वर्षीय बालक विद्यालय प्रबंधन के खोदे गये पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, इससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. परिजन व ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. विद्यालय परिसर में गांव के सभी बच्चे खेल रहा था. इसी क्रम में बमबम साह का पुत्र जुगनू कुमार खेलते हुए चापाकल के पास लगभग पांच फीट पानी से भरे गड्ढे में ऊपर से घास की झड़ी होने के कारण गिर गया व निकल नहीं पाया, जिसके कारण पानी में उसकी दम घुटने से जान चली हो गयी. अन्य बच्चों की सूचना पर परिजन एवं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को पानी से निकाला, लकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद मृतक बच्चे की मां रीना देवी, पिता बमबम साह, दादा सरयू साह, दादी बाबा देवी, भाई धीरज कुमार, लव कुमार, कुश कुमार, आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. बताया गया प्रधानाध्यापक को घटना की जानकारी मिलने के बाद भी वह विद्यालय नहीं आये. घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.10 वर्षों से है गड्ढा, गिर चुके हैं कई बच्चे व ग्रमीण, शिकायत नहीं सुनते एचएम
घटना से ग्रामीण एवं परिजन काफी आक्रोशित हैं. ग्रामीण गणपत पंडित, शशिकांत पंडित, कुंदन साह, विकास कुमार, धनेश्वर यादव, मसुद्दीन साह, ओंकार साह के अलावे स्कूली छात्र राजन कुमार, रंजीत कुमार, कलीराम बेसरा आदि ने बताया कि लगभग 10 वर्षों से यह गड्ढा विद्यालय परिसर में है. जिसे प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने ही विद्यालय के भवन बनाने के समय में पानी रखने एवं ईंट धोने के लिए खोदा था. जिसमें लगभग दसों बार कई बच्चे एवं ग्रामीण गिरे, लेकिन वहां पर आदमी रहने के कारण उन लोगों को निकाल लिया गया. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह को ग्रामीणों के द्वारा कई बार गड्ढा भरने तथा उसे ढकने के लिए कहा गया. लेकिन प्रधानाध्यापक किसी की बात नहीं सुनते तथा ग्रामीणों को हमेशा फटकार कर भगा देते थे. जिसके कारण आज एक बच्चे की जान चली गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




