टाटा मैजिक गाड़ी की छत से गिरकर बाराती हुआ घायल

टाटा मैजिक गाड़ी की छत से गिरकर बाराती हुआ घायल
जख्मी का रेफरल अस्पताल में कराया गया प्राथमिक उपचार कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंहुटजोर गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह टाटा मैजिक गाड़ी की छत से गिरकर एक बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जेरूआ गांव निवासी अजीज अंसारी का 35वर्षीय पुत्र सह जख्मी बाराती अशरफ अंसारी को ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सा प्रभारी डा विनोद कुमार व चिकित्सक डा अमित महाजन ने उसका प्राथमिक उपचार किया. जख्मी मो अशरफ ने बताया कि गांव से ही सिमुलतला बारात गए थे. वापसी के क्रम में चलती हुई टाटा मैजिक गाड़ी की छत से नीचे सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










