दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन
दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी

बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव के समीप रविवार को दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

बाराहाट. बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव के समीप रविवार को दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दुर्घटना के तुरंत बाद लोगों की मदद से घायलों को बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. घायलों की पहचान गुंजन कुमार पिता सदानंद राय एवं आकाश कुमार पिता धर्मेंद्र राय गांव नवटोलिया, वहीं मयंक कुमार पिता सूरज राउत गांव पंजवारा के रूप में हुई है. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन